रांची में आवासीय परिसर में एक सैन्य अधिकारी का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

Edited By Khushi, Updated: 18 Mar, 2025 03:38 PM

the body of a military officer was found in a residential complex

रांची: झारखंड के रांची में मंगलवार को एक कॉलोनी के पार्किंग क्षेत्र में एक लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के सैन्य अधिकारी मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

रांची: झारखंड के रांची में मंगलवार को एक कॉलोनी के पार्किंग क्षेत्र में एक लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के सैन्य अधिकारी मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना खेलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत खेलगांव आवासीय परिसर की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी दिवाकर कुमार (48) के रूप में हुई है और वह रांची स्थित स्टेशन मुख्यालय में तैनात थे। खेलगांव थाना प्रभारी गजेश कुमार ने बताया, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि अधिकारी यहां परिसर स्थित आठ मंजिला इमारत की छत से गिर गए और हम जांच कर रहे हैं कि क्या वह दुर्घटनावश गिरे या उन्होंने आत्महत्या करने के प्रयास में छत से छलांग लगायी।''

कुमार ने बताया कि दिवाकर के परिजन के अनुसार, उनका अवसाद से संबंधित समस्याओं के लिए दवाएं ले रहे थे। उन्होंने बताया, ‘‘सोमवार रात को वह खाना खाने के बाद छत पर गए थे और आज सुबह उनके एक पड़ोसी ने उनका शव देखा।''
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!