Edited By Khushi, Updated: 03 Mar, 2025 01:19 PM

Jharkhand News: झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा द्वारा अपने सदन का नेता अब तक नहीं चुने जाने को लेकर निशाना साधा। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि अब तक भाजपा द्वारा सदन का नेता चुना नहीं गया है।

"या तो भाजपा अपना नेता चुने या सामूहिक इस्तीफा दे"
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि यह झारखंड के लिए दुर्भाग्य है कि भारतीय जनता पार्टी अब तक सदन का नेता नहीं चुन पाई है जिसका खामियाजा झारखंड की जनता को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसके कारण कई नियुक्तियां है उस पर असर पड़ रहा है। यही नहीं उन्होंने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि या तो भाजपा अपना नेता चुने या सामूहिक इस्तीफा दे दे। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होता है तो भाड़े पर ही लेकर कर आए , लेकिन सदन में अपना नेता लेकर आएं।
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि इसके पीछे की सोच यही है कि लोकतंत्र को धीरे-धीरे समाप्त किया जाए। एक दलीय व्यवस्था हो। भारत का संविधान इसकी इजाजत नहीं देता है।