जब से मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत हुई तब से BJP इसके विरोध में है: कांग्रेस

Edited By Khushi, Updated: 05 Sep, 2024 01:49 PM

ever since the launch of mainiyan samman yojana bjp

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान से भाजपा को परहेज है और जब से मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत हुई है तब से भाजपा इसके विरोध में है।

रांची: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान से भाजपा को परहेज है और जब से मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत हुई है तब से भाजपा इसके विरोध में है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि महिला विरोधी मानसिकता से भाजपा पूरी तरह ग्रसित हैं। राज्य की 50 लाख महिलाओं की आर्थिक मजबूती के लिए सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम भाजपा के गले नहीं उतर रहा है। पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा अनेकों बार भाजपा के कार्यक्रमों के लिए स्कूली बसों और स्कूल परिसरों का उपयोग किया जाता रहा है, लेकिन आज सरकार का यह सफल कार्यक्रम उनकी आंखों में खटक रहा है तो उन्होंने विरोध का एक नया बहाना खोज लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को पहले यह बताना चाहिए कि क्या पहली बार स्कूली बसों का इस्तेमाल किया गया है, पूर्व की भाजपा सरकार ने कितनी बार स्कूली बसों का इस्तेमाल किया है। राजनीतिक सुचिता की मर्यादा को तार- तार करने वाले आज घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना के लिए महागठबंधन सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य तक एक माह से भी कम समय में पहुंचने के कारण झारखंड में भाजपा को अपना भविष्य अंधकार में नजर आने लगा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल में झारखंड के लिए विकास की एक नई लकीर खींची है जिसके कारण भाजपा के नेता घबराये हुए हैं, विरोध के जिन-जिन मुद्दों को उन्होंने उठाया है उसमें वह बुरी तरह मात खा रहे हैं, जनता उनके विरोध को पूरी तरह से नकार रही है। हेमंत सरकार द्वारा किशोरी समृद्धि योजना, मंईयां सम्मान योजना, वृद्धावस्था पेंशन की उम्र सीमा कम करने जैसे फैसले महिलाओं के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए उठाए गए एक मजबूत और सकारात्मक कदम के लिए देश में जाना जाएगा। भाजपा को हर मुद्दे पर विरोध की राजनीति छोड़कर सकारात्मक दिशा में कार्य करना चाहिए।

बता दें कि बीते बुधवार को रांची में दक्षिणी छोटानागपुर में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। रांची डीटीओ ने मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को लाने और ले जाने के लिए स्कूलों से बस उपलब्ध कराने को कहा है जिससे राजधानी के अधिकतर स्कूल भी बंद रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!