झारखंड में थ्री लेयर सुरक्षा में EVM,  कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

Edited By Harman, Updated: 22 Nov, 2024 03:02 PM

evms under three layer security in jharkhand

झारखंड विधानसभा चुनाव का कल यानी शनिवार (23 नवंबर) को रिजल्ट जारी किया जाएगा। झारखंड विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती के लिए सारी तैयारियां कर ली गई है। सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम किए...

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव का कल यानी शनिवार (23 नवंबर) को रिजल्ट जारी किया जाएगा। झारखंड विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती के लिए सारी तैयारियां कर ली गई है। सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम किए गए हैं। 

रिटर्निंग ऑफिसर और चुनाव आयोग के स्पेशल ऑब्जर्वर की मौजूदगी में खोला जाएगा स्ट्रांग रूम का ताला
चुनाव आयोग के नियमानुसार, मतगणना के लिए कल यानी 23 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे सभी उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम का ताला खोला जाएगा और वोटों की गिनती शुरू होगी। रिटर्निंग ऑफिसर और चुनाव आयोग के स्पेशल ऑब्जर्वर की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम का ताला खुलेगा। इस प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट से पड़े वोटों की गणना होगी। सुबह साढ़े आठ बजे से ईवीएम के मतों की गिनती शुरू की जाएगी।

पहले राउंड की मतगणना के परिणाम सुबह साढ़े 9 बजे तक आने की संभावना
गौरतलब है कि कल शाम तक तय हो जाएगा कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी और किसके सर सियासी का ताज सजेगा? डाक मतपत्रों और ईवीएम मतों की गिनती के लिए अलग-अलग हॉल बनाए गए हैं। राज्य के सभी 24 जिला मुख्यालयों में मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। पहले राउंड की मतगणना के परिणाम सुबह साढ़े 9 बजे तक आने की संभावना जताई जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम
बता दें कि तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ईवीएम को थ्री लेयर सुरक्षा में रखा गया। पहले लेयर में सुरक्षा केंद्रीय अर्धसैनिक बल के हवाले है। जबकि राज्य सशस्त्र बल के जवान दूसरे लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं तीसरे लेयर की सुरक्षा व्यवस्था राज्य पुलिस के हाथ में है। बता दें कि प्रदेश में इस बार सिर्फ दो चरणों में चुनाव संपन्न कराया गया है। पहले चरण में 13 नवंबर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!