पिता के श्राद्ध कर्म में गया था परिवार, पीछे से घर में हो गया बड़ा कांड; अब खंगाले जा रहे CCTV फुटेज

Edited By Khushi, Updated: 11 Apr, 2026 03:41 PM

family attends father s funeral rites major incident occurs at home in their ab

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर जिले में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। परिवार श्राद्ध कर्म में शामिल होने बाहर गया हुआ था, इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर जिले में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। परिवार श्राद्ध कर्म में शामिल होने बाहर गया हुआ था, इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।

छत का टीन काटकर घर के अंदर घुसे चोर
जिले के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित मां तारणी कॉलोनी, रोड नंबर 2 में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। गौरांग मंडल का परिवार उनके पिता के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए घाटशिला के सुरदा गांव गया हुआ था। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर की छत का टीन काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने अलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने, चेन, चांदी के बर्तन और भगवान की चांदी की मूर्ति चुरा ली।

घर का सामान बिखरा हुआ मिला
इतना ही नहीं, घर से चल रही कपड़ों की दुकान से भी करीब 50 हजार रुपये के कपड़े चोरी कर लिए गए। इस घटना में कुल लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। जब परिवार वापस लौटा, तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!