AI में दूरगामी प्रगति की उम्मीद के साथ भविष्य में बड़े बदलाव होंगे: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Edited By Khushi, Updated: 15 Feb, 2025 03:17 PM

far reaching advancements in ai are expected to bring

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीआईटी मेसरा के ‘प्लेटिनम' जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और ‘मशीन लर्निंग' के क्षेत्र में दूरगामी प्रगति के साथ भविष्य में बड़े बदलाव होंगे।

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीआईटी मेसरा के ‘प्लेटिनम' जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और ‘मशीन लर्निंग' के क्षेत्र में दूरगामी प्रगति के साथ भविष्य में बड़े बदलाव होंगे। मुर्मू ने कहा कि केंद्र उच्च शिक्षा में एआई को एकीकृत करने के लिए कदम उठा रहा है और यह गर्व की बात है कि रांची स्थित ‘बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान' (बीआईटी), मेसरा 2023 में संबंधित पाठ्यक्रम शुरू कर इस क्षेत्र में अग्रणी है।

मुर्मू ने कहा, ‘‘एआई एवं मशीन लर्निंग में दूरगामी प्रगति की अपेक्षा के साथ भविष्य में बड़े बदलाव होंगे। भारत सरकार उच्च शिक्षा में एआई को एकीकृत करने के लिए कदम उठा रही है। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पैदा किए जा रहे अवसरों को हाशिए पर पड़े समुदायों को भी उपलब्ध कराया जाना चाहिए और किए जा रहे बड़े परिवर्तन का लाभ सभी को मिलना चाहिए।'' हालांकि, उन्होंने नवोन्मेषकों और उद्यमियों को पारंपरिक समुदायों के ज्ञान आधार को नजरअंदाज न करने के लिए आगाह करते हुए कहा, ‘‘समस्याओं के समाधान के लिए अक्सर बड़े तकनीकी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं होती।'' मुर्मू ने संकाय और छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें बीआईटी मेसरा की समृद्ध विरासत पर गर्व है जिसने अकादमिक उत्कृष्टता, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार के 70 वर्ष पूरे कर लिए हैं।

मुर्मू ने कहा कि संस्थान अंतरिक्ष इंजीनियरिंग और ‘रॉकेटरी' में अग्रणी है और इसने कई नए पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘युवाओं का उत्साह और प्रतिबद्धता ‘विकसित भारत' बनाने की कुंजी होगी।'' उन्होंने कहा कि उन्हें ‘‘हमारी बेटियों'' पर गर्व है जो विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और गणित में पीछे नहीं हैं। राष्ट्रपति ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवोन्मेष और उद्यमिता को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। मुर्मू दो दिवसीय दौरे के तहत शुक्रवार को झारखंड पहुंची थीं और उन्होंने राजभवन में रात्रि विश्राम किया। उनके दौरे के मद्देनजर झारखंड की राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!