इरफान अंसारी के मंत्री बनते ही पिता ने जताई खुशी, कहा- बच्चे आगे बढ़ते हैं तो...

Edited By Khushi, Updated: 09 Jul, 2024 02:43 PM

father expressed happiness as soon as irfan ansari became minister

हेमंत कैबिनेट के विस्तार में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी को भी मंत्री बनाया गया है। इरफान अंसारी को मंत्री बनाने पर उनके पिता और गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने खुशी जताई है।

रांची: हेमंत कैबिनेट के विस्तार में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी को भी मंत्री बनाया गया है। इरफान अंसारी को मंत्री बनाने पर उनके पिता और गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने खुशी जताई है।

फुरकान अंसारी ने कहा, "बच्चे आगे बढ़ते हैं तो खुशी मिलती है, लेकिन जब बेटा इरफान सरकारी मेडिकल अफसर थे, दिल्ली में डॉक्टर थे, अच्छे फिजिशियन थे तो मैंने कहा था आप राजनीति में मत आना। आप अनुभवी हो और अच्छे से प्रैक्टिस कर ही रहे हो। काफी अच्छी सुविधा है, अच्छी सैलरी है, बंगला है, फ्लैट है, गाड़ी भी है। काम करो बढ़िया से, लेकिन उसने ये सब कुछ छोड़कर इरफान ने कहा कि मुझे राजनीति में आना है।"

फुरकान अंसारी ने कहा, "मैं नहीं चाहता था कि बेटा इरफान राजनीति में आए, लेकिन जब वह राजनीति में आ गये तो मैं यही कहूंगा कि गरीबों की मदद करो, गरीबों के लिए काम करो सौभाग्य की बात है कि आप मंत्री बन गये तो और भी बढ़ चढ़कर काम करें। मंत्रिमंडल में अच्छी छवि बने। फिलहाल परिवार में खुशी का माहौल है।"
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!