सीताराम येचुरी के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने जताया दुख, कहा- वह एक बहुत अच्छे इंसान थे

Edited By Khushi, Updated: 13 Sep, 2024 12:01 PM

former union minister subodh kant sahay expressed grief

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर आ गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने सीताराम येचुरी के निधन पर शोक जताया है।

रांची: कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर आ गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने सीताराम येचुरी के निधन पर शोक जताया है।

सुबोधकांत सहाय ने कहा कि सीताराम येचुरी के निधन की खबर ने मुझे अंदर से झकझोर कर रख दिया। सहाय ने कहा कि येचुरी एक बहुत अच्छे इंसान, एक बहुभाषी ग्रंथप्रेमी, एक व्यावहारिक प्रवृत्ति वाले एक अपश्चातापी मार्क्सवादी, सीपीएम के एक स्तंभ और अछ्वुत बुद्धि और हास्य की भावना वाले एक शानदार सांसद थे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन में 40 साल तक वे हमारे मित्र रहे। हमने एक साथ छात्र राजनीति में भाग लिया।

मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि उनका व्यक्तित्व हम सबको काफी आकर्षित करता था। उनके अब हमारे बीच नहीं रहने से, समाजवाद राजनीति में गहरी खाई उभर आई है, इस खाई की शून्यता को शायद हम भर न पाएं। उनके द्दढ़ विश्वास और सबसे आकर्षक व्यक्तित्व के लिए उनकी प्रशंसा की जाती थी। सहाय ने कहा कि सीताराम येचुरी ने सार्वजनिक जीवन को अत्यधिक समृद्ध किया। उन्हें भुलाया नहीं जा सकेगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!