मनरेगा सिंचाई कूप निर्माण के दौरान 4 मजदूर दबे, बचाव एवं राहत कार्य के लिए लगाई गई कईं JCB मशीन

Edited By Khushi, Updated: 23 May, 2024 03:03 PM

four laborers buried during construction of mnrega irrigation well

झारखंड के लोहरदगा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया है जब मनरेगा सिंचाई कूप निर्माण के दौरान सिंचाई कूप की मिट्टी धंसने से मिट्टी के नीचे 4 मजदूर दब गए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बचाव और राहत कार्य में जुट गई है।

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया है जब मनरेगा सिंचाई कूप निर्माण के दौरान सिंचाई कूप की मिट्टी धंसने से मिट्टी के नीचे 4 मजदूर दब गए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बचाव और राहत कार्य में जुट गई है।

मामला जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी अंबा टोली का है। बताया जा रहा है कि  मनरेगा के तहत सिंचाई कूप का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें मिट्टी की खुदाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके बाद गुरुवार को पटाई का काम चल रहा था। तभी अचानक से कूप की मिट्टी भरभरा कर धंस गई। कूप के अंदर निर्माण कार्य में लगे हुए मनरेगा मजदूर अमन अंसारी, शबनम खातून और 2 मिस्त्री मिट्टी दब गए हैं।

घटना के बाद बचाव एवं राहत कार्य के लिए 6 जेसीबी मशीन लगा दी गई है। पुलिस की टीम बचाव और राहत कार्य में जुट गई है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद है। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!