गुमला में घर में गैस रिसाव से लगी आग, बुरी तरह झुलसे पति-पत्नी; अस्पताल में भर्ती

Edited By Harman, Updated: 17 May, 2025 03:39 PM

gas leakage in gumla husband and wife badly burnt

झारखंड के गुमला में सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल यहां एक घर में गैस रिसाव के कारण आग लग गई। वहीं इस घटना में दंपति बुरी तरह झुलस गए।

गुमला: झारखंड के गुमला में सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल यहां एक घर में गैस रिसाव के कारण आग लग गई। वहीं इस घटना में दंपति बुरी तरह झुलस गए।

रसोई में खाना बनाते हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, घटना दुरदुरिया गांव की है। घायल लोगों की पहचान 58 वर्षीय रंथू उरांव और उनकी पत्नी 48 वर्षीय गौरी उरांव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर में गैस का लीकेज हो रहा था, दंपति जब सुबह रसोई में खाना बनाने के लिए गए और गैस चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाई तो आग भड़क गई। जिससे आग फैल गई और दोनों पति -पत्नी आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज जारी है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!