राज्यपाल संतोष गंगवार ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक, कहा- "देश ने एक महान व्यक्तित्व को खो दिया"

Edited By Harman, Updated: 10 Oct, 2024 12:13 PM

governor santosh gangwar expressed grief over the death of ratan tata

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। राज्यपाल ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर अत्यंत दुःख व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है।

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। राज्यपाल ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर अत्यंत दुःख व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है।

"रतन टाटा का निस्वार्थ समाज सेवा का दृष्टिकोण सदैव अविस्मरणीय रहेगा"
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने  कहा रतन टाटा का व्यक्तित्व और उनका निस्वार्थ समाज सेवा का दृष्टिकोण सदैव अविस्मरणीय रहेगा। रतन टाटा ने उद्योग, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्रों में अपने दूरदर्शी और निस्वार्थ योगदान से देश को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं। उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व के कारण भारत ने न केवल व्यापारिक और उद्योग जगत में, बल्कि सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी विश्वस्तरीय पहचान बनाई।

"रतन टाटा की विनम्रता और परोपकार की भावना सदियों तक प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी"
राज्यपाल ने कहा है कि रतन टाटा की विनम्रता और परोपकार की भावना सदियों तक प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। उनका निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। रतन टाटा का व्यक्तित्व और उनका निस्वार्थ समाज सेवा का दृष्टिकोण सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनके निधन से देश ने एक महान व्यक्तित्व और अनमोल रत्न खो दिया है। राज्यपाल ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि रतन टाटा के परिवारजनों और उनके अनगिनत प्रशंसकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रतिष्ठित 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!