झारखंड में 55 माओवादियों को पकड़ने के लिए अभियान जारी, 8.45 करोड़ रुपये का है इनाम

Edited By Khushi, Updated: 18 Jul, 2025 04:27 PM

operation continues to capture 55 maoists in jharkhand

रांची: झारखंड में पुलिस भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के शीर्ष कमांडरों समेत कुल 55 नक्सलियों को पकड़ने के लिए व्यापक अभियान चला रही है। इन माओवादियों पर 8.45 करोड़ रुपये का इनाम है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रांची: झारखंड में पुलिस भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के शीर्ष कमांडरों समेत कुल 55 नक्सलियों को पकड़ने के लिए व्यापक अभियान चला रही है। इन माओवादियों पर 8.45 करोड़ रुपये का इनाम है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने राज्य से नक्सलियों को खत्म करने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। पुलिस ने कहा कि पिछले 6 महीनों के दौरान 197 माओवादियों को गिरफ्तार किया है जबकि 10 ने आत्मसमर्पण किया तथा 17 मारे गए। पुलिस ने यह भी दावा किया कि नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है, जिसमें सुरक्षा बलों से लूटे गए 31 हथियार भी शामिल हैं।

पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) माइकल एस राज ने संवाददाताओं को बताया, "2025 में जून महीने तक कुल 197 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें दो क्षेत्रीय समिति सदस्य, एक जोनल कमांडर, एक सब-जोनल कमांडर और सात एरिया कमांडर शामिल हैं।" उन्होंने बताया, ‘‘इसके साथ 10 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया जबकि 17 मुठभेड़ में मारे गए।'' राज झारखंड पुलिस के प्रवक्ता भी हैं। उन्होंने बताया कि 8.45 करोड़ रुपये के इनामी 55 माओवादियों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान जारी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!