रांची में रामनवमी पर्व पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा, तपोवन मंदिर में राम जानकी की पूजा करने पहुंचे CM

Edited By Khushi, Updated: 31 Mar, 2023 10:05 AM

huge procession taken out on ramnavami festival in ranchi

झारखंड के रांची जिले में बीते गुरुवार को रामनवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री महावीर मंडल रांची के नेतृत्व में विशाल शोभायात्रा निकाली गई।

रांची: झारखंड के रांची जिले में बीते गुरुवार को रामनवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री महावीर मंडल रांची के नेतृत्व में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए तपोवन मंदिर में भगवान श्री राम के चरणों मे श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष श्री राजीव रंजन मिश्रा ने रामनवमी मोहत्सव के उपलक्ष्य में निकली गई शोभायात्रा शान्तिपूर्व एवं सफल सम्पन्न कराने में सभी क्षेत्र के नेतृत्वकर्ता एवं अखाड़ाधारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मिश्रा ने बताया कि लाखों की संख्या में शोभायात्रा में शामिल हुए महाबली हनुमान के भक्तों को श्री रामनवमी महोत्सव के प्रति आभार व्यक्त किया एवं स्वागत शिविर लगाने वाले सर्व धर्म के लोगो एवं सामाजिक संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।

"हम अपने जीवन में भगवान श्री राम के आदर्शों को आत्मसात करें"
वहीं, तपोवन मंदिर में भगवान श्री राम जानकी का दर्शन कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम हमारे आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने जीवन में भगवान श्री राम के आदर्शों को आत्मसात करें, क्योंकि इसमें सबका कल्याण निहित है। रामनवमी महापर्व आपसी एकता, बंधुत्व, सौहार्द और वर्षों से चली आ रही परंपरा और संस्कृति को मजबूत बनाता है। इस मौके पर उन्होंने प्रभु श्री राम जी के चरण में शीश नवाकर राज्य वासियों की उन्नति, सुख- समृद्धि, शांति और स्वस्थ जीवन के लिए आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने यहां हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले वर्ष रामनवमी महापर्व के अवसर पर तपोवन की पवित्र भूमि को विकसित करने की घोषणा की थी। इस वर्ष रामनवमी पर मंदिर और आसपास के क्षेत्र का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य शुरू हो चुका है और अगले वर्ष रामनवमी के पावन अवसर पर यहां भगवान श्री राम जानकी के भव्य मंदिर का आप दर्शन करेंगे।

"तपोवन मंदिर परिसर के विकास पर किए जा रहे 14 करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च"
सीएम ने कहा कि तपोवन मंदिर परिसर के विकास पर 14 करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर और भी राशि उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक- धार्मिक स्थलों को संरक्षित और विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। तपोवन मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र का विकास इसी कड़ी का एक अहम हिस्सा है। इस मंदिर को एक प्रतीक के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी और श्री राम -जानकी तपोवन मंदिर समिति तथा श्री महावीर मंडल निवारनपुर समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!