दुमका में पारिवारिक कलह में तंग आकर पति ने की आत्महत्या, पत्नी बच्चे लेकर चली गई थी मायके

Edited By Diksha kanojia, Updated: 12 May, 2022 04:35 PM

husband commits suicide after getting fed up with family dispute in dumka

पुलिस ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में अरुण मजदूरी का कार्य करता था। रोज की तरह अरुण आज शाम भी गोदाम में अनाज का तौल माप कर रहा था। इसी बीच उसकी पत्नी का फोन आया कि वह बच्चे के साथ मायके जा रही है।

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के भक्तियाडीह गांव में बुधवार को मना करने के बावजूद पत्नी के बच्चों के साथ मायके चले जाने से दुखी पति ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में अरुण मजदूरी का कार्य करता था। रोज की तरह अरुण आज शाम भी गोदाम में अनाज का तौल माप कर रहा था। इसी बीच उसकी पत्नी का फोन आया कि वह बच्चे के साथ मायके जा रही है। इसपर उसके पति अरूण ने उसे माइके जाने से मना किया तो उसकी पत्नी ने फोन काट दिया। जब वह गोदाम से काम खत्म कर वापस घर लौटा तो पत्नी को घर में नहीं देखा।

सूत्रों ने बताया कि पत्नी के मायके जाने से दुखी अरुण गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी अनुज कुमार यादव ने बताया कि मृतक के शव को थाना लाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!