पति पसंद नहीं था तो शादी के1 महीने बाद खाने में जहर देकर की हत्या! आरोपी पत्नी गिरफ्तार

Edited By Harman, Updated: 17 Jun, 2025 11:37 AM

husband murdered by poisoning food after 1 month of marriage in garhwa

झारखंड के गढ़वा जिले से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक पत्नी ने खाने में जहर देकर अपने पति को बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया।

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक पत्नी ने खाने में जहर देकर अपने पति को बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, रंका थाना क्षेत्र के बाहों कुंदर गांव की है। मृतक शख्स की पहचान 22 वर्षीय बुद्धनाथ सिंह के रूप में हुई है। वहीं आरोपी पत्नी की पहचान सुनीता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार रात बुद्धनाथ की अचानक मौत हो गई। वहीं परिजनों ने सुनीता पर संदेह व्यक्त किया। मृतक के घरवालों का आरोप है कि पत्नी सुनीता ने अपने पति बुद्धनाथ सिंह के खाने में कीटनाशक मिलाकर दे दिया। जिस कारण उसकी जान गई है। वहीं इस संबंधी बुद्धनाथ सिंह के परिजनों ने सुनीता के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया।  

वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। परिजनों का कहना है कि बुद्धनाथ की शादी 11 मई को छत्तीसगढ़ की रहने वाली सुनीता से हुई थी। लेकिन सुनीता इस शादी से नाखुश थी। वह शादी के तुरंत बाद मायके चली गई और वापस नहीं आना चाहती थी। दोनों परिवारों के बहुत प्रयास के बाद सुनीता को समझा-बुझा कर वापिस ससुराल लाया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!