दरिंदगी की हदें पार! गोड्डा में 17 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ 10 लोगों ने किया दुष्कर्म, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Harman, Updated: 09 Jun, 2025 08:35 AM

17 year old girl raped by 10 people in godda

झारखंड के गोड्डा जिले में शौच के लिए घर से बाहर गयी 17 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ 10 लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा, ‘‘पीड़िता के परिवार ने रविवार को 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आठ लोगों को गिरफ्तार...

Jharkhand Crime News: झारखंड के गोड्डा जिले में शौच के लिए घर से बाहर गयी 17 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ 10 लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सुंदर पहाड़ी थानाक्षेत्र में यह वारदात हुई जिसके सिलसिले में अबतक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लड़की के बयान के हवाले से पुलिस का कहना है कि यह घटना उस समय हुई जब वह अपने रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने गई थी। वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया, उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। पुलिस के मुताबिक लड़की के साथ कथित रूप से 10 लोगों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया कि मामले को दबाने के लिए शनिवार को स्थानीय पंचायत बुलायी गयी थी। 

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा, ‘‘पीड़िता के परिवार ने रविवार को 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है।'' उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!