Edited By Khushi, Updated: 12 Apr, 2023 03:18 PM

झारखंड के रांची जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक तालाब में इच्छाधारी नागिन रहती है।
रांची: झारखंड के रांची जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक तालाब में इच्छाधारी नागिन रहती है। कहा जाता है कि जो भी कोई सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ यहां पर आकर इच्छाधारी नागिन का ध्यान करता है और मनोकामना मांगता है, उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है।
ये भी पढ़ें- यह वक्त सामाजिक एवं राजनीतिक चेतना जागृत कर झारखंड में एक नई क्रांति की नींव रखने का है: सुदेश कुमार महतो
"इस तालाब में एक रहस्यमयी सुरंग भी है"
मामला जिले के नामकोम स्थित माराशिलि पहाड़ में स्थित छोटा तालाब का है। तालाब के पास स्थित मंदिर के पुजारी शंभू ने बताया कि यह तालाब आदिकाल से यहां स्थित है। कोई नहीं जानता इसे किसने और कब बनाया। कहा जाता है कि इस तालाब में इच्छाधारी नागिन रहती हैं। इच्छाधारी नागिन केवल उसे ही दर्शन देती है, जिस पर माता रानी की विशेष कृपा होती है। जो भी कोई सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ यहां पर आकर इच्छाधारी नागिन का ध्यान करता है और मनोकामना मांगता है, उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है। शंभू ने बताया कि इच्छाधारी नागिन के साथ-साथ इस तालाब में एक रहस्यमयी सुरंग भी है। यह सुरंग आप साफ तौर पर देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह सुरंग सीधे मंदिर के अंदर निकलती है। कोई नहीं जानता इसे किसने और कब बनाया।
ये भी पढ़ें- खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में गैस लीक होने से लगी आग, बाल-बाल बचा आदिवासी गर्ल्स होस्टल
"इस तालाब में कई नाग रहते हैं"
शंभू ने बताया कि यह तालाब बहुत गहरा है, लेकिन कोई भी बच्चा अगर इस तालाब में गिरता है तो वो खुद एक छोर से खुद पर खुद दूसरे छोर चला जाता है और आसानी से बाहर निकल जाता है। शंभु ने बताया कि हैरानी की बात यह है कि इस तालाब में कई नाग रहते हैं। इसके बावजूद हर दिन लोग यहां पूजा-पाठ अर्चना करने आते हैं। इसी तालाब के पानी से स्नान करते हैं, इसी जल से हाथ- पैर धो कर मंदिर में प्रवेश करते, लेकिन आज तक कभी किसी नाग ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है।