Edited By Khushi, Updated: 12 Feb, 2025 03:07 PM
![ied blast cm hemant expressed grief over the martyrdom of captain](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_15_05_073466531hemanrsoren-ll.jpg)
IED Blast: जम्मू के अखनूर सेक्टर (लाइन ऑफ कंट्रोल) में आतंकियों के आईईडी ब्लास्ट में 2 सैन्यकर्मी शहीद हो गये। इसमें हजारीबाग के 28 वर्षीय कैप्टन कमरजीत सिंह बक्शी भी शामिल हैं। वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने जवानों के शहीद होने पर दुख जताया है।

CM हेमंत ने जवानों के शहीद होने पर जताया दुख
सीएम हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा, "जम्मू के अखनूर में सर्च ऑपरेशन के दौरान झारखंड के कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी और सेना के एक और जवान के शहीद होने की दुखद खबर मिली। मरांग बुरु शहीद जवानों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।"
बता दें कि शहीद कैप्टन कमरजीत सिंह बक्शी हजारीबाग के रहने वाले थे। 5 अप्रैल को करमजीत सिंह बक्शी की शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां भी चल रही थीं। शादी की तैयारियों के लिए करमजीत 17 जनवरी को छुट्टी लेकर हजारीबाग आए थे और 24 जनवरी को वापस जम्मू लौटे थे। करमजीत सिंह बक्शी के शहीद होने के बाद घर में मातम छा गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पिता अजिनदर सिंह बक्शी ने कहा कि बेटे को बचपन से आर्मी में जाने में जुनून था। रोज 10 से 20 किलोमीटर दौड़ता था।