Edited By Khushi, Updated: 24 Jul, 2025 12:21 PM

Gumla News: झारखंड के गुमला के एक सरकारी स्कूल में शिक्षा का मजाक बनाया जा रहा है। यहां बच्चों का मिड डे मील उनकी किताबों को जलाकर बनाया जाता है। वहीं, इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मामले की सत्यता की जांच कराई जाएगी।

"गैस खत्म हो गया है, इसलिए लकड़ी के चूल्हे में खाना बना रहे हैं"
मामला जिले के भरनो प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र जौली गांव स्थित राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय का है। बताया जा रहा है कि यहां बीते बुधवार को रसोइया द्वारा चावल, दाल, सोयाबीन बरी और आलू की सब्जी बनाई जा रही थी। इस दौरान रसोइया लकड़ी को सुलगाने के लिए बच्चों की पढ़ाई की किताबों को ही फाड़कर आग जलाती हुई दिखाई दी। पूछे जाने पर किताब फाड़कर मिड डे मील बनाने वाली रसोइया बिरसमुनी देवी ने बताया कि गैस खत्म हो गया है, इसलिए लकड़ी के चूल्हे में खाना बना रहे हैं। बिरसमुनी देवी ने बताया कि लकड़ी सुलगाने के लिए मास्टर साहब द्वारा ही यह किताब लाकर मुझे दिया गया है, इसलिए मैं किताब को जला रही हूं। इसमें कुछ किताबों को दीमक भी खा गए है।
वहीं, इस मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। यह तो बहुत ही गंभीर मामला है। मामले की सत्यता की जांच करवाई जाएगी। मामला सही पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।