इरफान अंसारी ने दिल्ली पहुंचकर मंत्री रामदास सोरेन का जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की

Edited By Khushi, Updated: 03 Aug, 2025 05:28 PM

irfan ansari reached delhi and enquired about the health

रांची: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत का हालचाल जाना।

रांची: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत का हालचाल जाना।

डॉ. अंसारी ने मौके पर पहुंचकर न सिर्फ डॉक्टरों की टीम से विस्तृत जानकारी ली, बल्कि परिवारजनों से भी भेंट की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने सोरेन के पुत्र से विशेष रूप से मुलाकात कर उनके मनोबल को मजबूती दी। बाथरूम में कल अचानक गिरने से सोरेन के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे ब्रेन में ब्लड क्लॉट हो गया। हालत गंभीर किंतु स्थिर बताई जा रही है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा के तहत उनका इलाज चल रहा है और डॉक्टरों ने सकारात्मक संकेत दिए हैं।

डॉ. अंसारी ने कहा कि रामदास सोरेन हमारे सहयोगी ही नहीं, झारखंड के एक समर्पित जनसेवक हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। पूरा झारखंड उनके साथ है। हम सभी प्रार्थना करते हैं कि रामदास सोरेन जल्द से जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ हों और पुन: जनसेवा में सक्रिय हों। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और मंत्री संजय प्रसाद यादव ने भी शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य का हालचाल लिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!