बाबा बैद्यनाथ जा रहे कांवरियों संग सड़क पर पैदल निकले मंत्री डॉ इरफान अंसारी, बोले- मैं किसी एक मजहब का नहीं

Edited By Khushi, Updated: 21 Jul, 2025 05:32 PM

minister dr irfan ansari walked on the road with the devotees

रांची: सावन का महीना चल रहा है। सावन माह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कांवर यात्रा के पावन अवसर पर हजारों कांवरियों के विशाल जत्थे को मिहिजाम से सुल्तानगंज के लिए रवाना किया।

रांची: सावन का महीना चल रहा है। सावन माह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कांवर यात्रा के पावन अवसर पर हजारों कांवरियों के विशाल जत्थे को मिहिजाम से सुल्तानगंज के लिए रवाना किया।

PunjabKesari

सड़कों पर 'बोल बम' के नारों की गूंज और श्रद्धालुओं की आस्था के बीच जब मंत्री खुद कांवरियों के साथ पैदल रैली में शामिल हुए। हजारों लोगों ने एक स्वर में कहा कि ऐसा मंत्री आज तक नहीं देखा। यह हमारे अभिभावक हैं, हर धर्म में साथ खड़े रहने वाला ऐसा नेता पहली बार देखा है। लोगों ने कहा कि चाहे सोहराय हो, सरहुल हो, रमज़ान हो या दुर्गा पूजा, ईद हो या सावन की कांवर यात्रा — मंत्री हर पर्व में हमारे साथ खड़े रहते हैं। वो केवल मंत्री नहीं, हम सबके परिवार का हिस्सा हैं। डॉ. अंसारी ने कहा कि मैं किसी एक मजहब का नहीं, झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता का सेवक हूं। धर्म से ऊपर उठकर, इंसानियत और सेवा मेरी असली पहचान है। बाबा से यही प्रार्थना है कि सबके जीवन में सुख, शांति और निरोगता बनी रहे। जनता ने भी कहा कि चाहे सोहराय हो, सरहुल हो, रमज़ान हो या दुर्गा पूजा, ईद हो या सावन की कांवर यात्रा — मंत्री हर पर्व में हमारे साथ खड़े रहते हैं। वो केवल मंत्री नहीं, हम सबके परिवार का हिस्सा हैं।

PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि जिस तरह हज यात्रियों को मुस्लिम समुदाय से नेता मक्का के लिए रवाना करते हैं, ठीक उसी तरह कांवरियों को रवाना कर मंत्री डॉ. अंसारी ने यह दिखा दिया कि सच्चा नेता वही होता है जो सबका हो, सबका सम्मान करे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!