झारखंड उपचुनावः BJP को हराकर कांग्रेस ने बेरमो और JMM ने दुमका सीट से हासिल की जीत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 10 Nov, 2020 05:36 PM

jharkhand by election congress wins bermo and jmm from dumka seat

झारखंड में दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में सत्ताधारी गठबंधन ने बेरमो तथा दुमका, दोनों ही विधानसभा सीटें बरकरार रखने में सफलता पाई है और जहां बेरमो में कांग्रेस के अनूप सिंह ने भाजपा के योगश्वर महतो को 14 हजार से अधिक मतों से पराजित किया

दुमका/बोकारोः झारखंड में दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में सत्ताधारी गठबंधन ने बेरमो तथा दुमका, दोनों ही विधानसभा सीटें बरकरार रखने में सफलता पाई है और जहां बेरमो में कांग्रेस के अनूप सिंह ने भाजपा के योगश्वर महतो को 14 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। वहीं दुमका में मुख्यमंत्री के छोटे भाई बसंत सोरेन ने ग्यारहवें चरण तक लगातार पिछड़ने के बाद भाजपा की लुईस मरांडी को लगभग 6 हजार मतों से पराजित किया।

दुमका की जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजेश्वरी बी ने बताया कि यहां सत्रह दौर की मतगणना का कार्य पूरा हो गया है और झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी बसंत सोरेन ने भाजपा की प्रत्याशी लुईस मरांडी को लगभग छह हजार मतों से पराजित कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों को मिले मतों का पूरा विवरण कुछ समय में उपलब्ध हो सकेगा। दूसरी ओर बोकारो जिले में बेरमो विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में सत्ताधारी गठबंधन के कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने अपने पिता की विरासत बरकरार रखते हुए यहां से भाजपा के योगश्वर महतो बाटुल को 14249 मतों से पराजित कर दिया।

बेरमो के जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बेरमो में पूरे 17 चक्र की मतगणना का कार्य पूर्ण हो गया है और इस सीट पर कांग्रेस के अनूप सिंह को कुल 92402 मत मिले जबकि भाजपा के योगश्वर महतो को 78153 मत प्राप्त हुए। राज्य के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हीरालाल मंडल ने परिणाम की पुष्टि करते हुए बताया कि मतों का पूरा विवरण आधिकारिक तौर पर आने में कुछ वक्त लगेगा लेकिन दोनों सीटों के परिणाम आ गए हैं।

इससे पूर्व जहां बेरमो में कांग्रेस ने शुरू से ही भाजपा के उम्मीदवार के खिलाफ अपनी बढ़त बना ली थी वहीं दुमका में झामुमो के प्रत्याशी ग्यारहवें दौर की मतगणना तक अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की लुईस मरांडी से पीछे चल रहे थे लेकिन एक बार बारहवें दौर में जब उन्होंने मरांडी के खिलाफ बढ़त बनायी तो पीछे मुड़कर नहीं देखा तथा लगभग 6 हजार मतों से जीत दर्ज की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!