'चंपत राय हों या अन्य ट्रस्टी..राममंदिर चोरी में संलिप्त सभी जेल जाएंगे: आदित्य साहू

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Jun, 2026 03:17 PM

all those involved in the ram mandir theft will go to jail aditya sahu

प्रदेश अध्यक्ष साहू यहां पलामू जिला भाजपा द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 'अयोध्या में राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण के मुद्दा पार्टी के मुख्य एजेंडे में शामिल था,

Jharkhand News: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रविवार को कहा कि, राममंदिर के चढ़ावा की चोरी में संलग्न सभी तत्वों को जेल भेजा जाएगा। यह बात साहू ने पूछे गए एक सवाल के जवाब में आज कही। उन्होंने कहा कि 'चंपत राय हों या अन्य ट्रस्टी, जांच के दायरे में दोषी होंगे तो अवश्य उन्हें अपने किए की सजा भुगतनी होगी।' उन्होंने कहा कि 'योगी राज में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार अयोध्या के राममंदिर के चढ़ावे की चोरी मामले में गंभीर है, इसमें किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। 

प्रदेश अध्यक्ष साहू यहां पलामू जिला भाजपा द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 'अयोध्या में राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण के मुद्दा पार्टी के मुख्य एजेंडे में शामिल था, इसकी प्रतिपूर्ति होने के बाद चढ़ावा की राशि में वित्तीय अनियमितता मोदी और योगी सरकार कतई बर्दाश्त नहीं करेगी, चाहे इसका नतीजा कुछ भी हो। साहू ने कहा कि 'चोरी मामले में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है और त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद सभी आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, आगे जांच पङताल जारी है।' 

"नौकरशाही राज्य में हावी है"
झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 'नौकरशाही राज्य में हावी है, इसका खुलासा खुद सरकार में शामिल वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के एक कदम से हुई है, जिन्होंने खनन माफिया को पकड़ने के लिए पलामू जिले के छत्तरपुर में गत दिनों आधी रात को उत्खनन कर रहे खदान में अवैध रुप से शामिल तत्वों के विरुद्ध छापामारी करनी पड़ी थी

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!