झारखंड कांस्टेबल भर्ती: उत्पाद सिपाही की दौड़ में एक और अभ्यर्थी ने तोड़ा दम, 6 की हुई तबीयत खराब

Edited By Harman, Updated: 20 Sep, 2024 01:10 PM

jharkhand constable recruitment one more candidate died

उत्पाद सिपाही बहाली में अभ्यर्थियों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब फिर शुक्रवार की सुबह गिरिडीह में उत्पाद सिपाही बहाली में शामिल एक अभ्यर्थी की जान चले जाने का मामला सामने आया है।

गिरिडीह: उत्पाद सिपाही बहाली में अभ्यर्थियों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब फिर शुक्रवार की सुबह गिरिडीह में उत्पाद सिपाही बहाली में शामिल एक अभ्यर्थी की जान चले जाने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार की सुबह की है। मृतक युवक की पहचान 28 वर्षीय विरंची राय के रूप में हुई है।  घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, विरंची राय  उत्पाद सिपाही की बहाली में शामिल होने आया था। शुक्रवार की सुबह वह दौड़ में शामिल हुआ। 1800 मीटर दौड़ भी पूरी करने के बाद उसकी सांस फूलने लगी। जिसके बाद उसे गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक  ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलने पर भाजपा नेता विनय सिंह और भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा मौके पर पहुंचे। साथ ही युवक की मौत के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा उचित व्यवस्था न होने के कारण युवक की जान चली गई। साथ ही कहा कि अगर मौके पर पर्याप्त मेडिकल सुविधा होती तो अभ्यर्थी की जान नहीं जाती।

वही दूसरी ओर शुक्रवार को दौड़ के दौरान आधा दर्जन से अधिक युवाओं की तबीयत बिगड़ गई है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। उनमें हजारीबाग के खुशनवाज आलम, निमियाघाट के संतोष कुमार, सरिया के राजकुमार सिंह, धर्म दास पश्चिमी सिंघभूम, कोडरमा के त्रिभुवन यादव और रामगढ़ के बबलू बेदीया शामिल हैं। घटना की जानकारी पर नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद सदर अस्पताल पहुंचें और घटना की जानकारी ली। पुलिस द्वारा मृतक युवक के परिजन को जानकारी दी गई है।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!