झारखंड और CM हेमंत की छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया ऑपरेटरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Edited By Khushi, Updated: 17 Nov, 2024 11:24 AM

fir lodged against social media operators for tarnishing

झारखंड पुलिस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य की छवि खराब करने के लिए कथित रूप से अभियान चलाने वाले 2 सोशल मीडिया ऑपरेटरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीते शनिवार को यह जानकारी दी।

रांची: झारखंड पुलिस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य की छवि खराब करने के लिए कथित रूप से अभियान चलाने वाले 2 सोशल मीडिया ऑपरेटरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीते शनिवार को यह जानकारी दी।

हेमंत सोरेन और सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मुख्यमंत्री और राज्य की छवि खराब करने के लिए परोक्ष रूप से अभियान चलाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद प्राथमिकियां दर्ज की गईं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “मुख्यमंत्री और राज्य की छवि के खिलाफ अभियानों के लिए 2 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं।” सोरेन ने आरोप लगाया था कि भाजपा ‘विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है' और राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के खिलाफ प्रचार करने के लिए ‘95,000 व्हाट्सएप ग्रुप बनाए' गए हैं।

झामुमो के प्रवक्ता विनोद पांडे ने कहा, “हमने रांची के गोंडा और रातू थानों में इस तरह के अभियानों के लिए 2 शिकायतें दर्ज कराई हैं।” झामुमो ने यह मामला निर्वाचन आयोग के समक्ष भी उठाया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि आयोग ने मामले पर संज्ञान लिया है और इस संबंध में एक अनुपालन रिपोर्ट भेजी गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!