Edited By Nitika, Updated: 01 Jul, 2023 04:04 PM

झारखंड राज्य आवास बोर्ड अपनी जमीन और घरों से अवैध कब्जा हटाने के लिए अगले माह से अभियान चलाएगा। रांची के अलावा देवघर, हजारीबाग, मेदिनीनगर सहित अन्य प्रमंडलों में बोर्ड की संपत्ति से अवैध कब्जा हटाया जाएगा। इसकी शुरुआत रांची से हो रही है।
रांचीः झारखंड राज्य आवास बोर्ड अपनी जमीन और घरों से अवैध कब्जा हटाने के लिए अगले माह से अभियान चलाएगा। रांची के अलावा देवघर, हजारीबाग, मेदिनीनगर सहित अन्य प्रमंडलों में बोर्ड की संपत्ति से अवैध कब्जा हटाया जाएगा। इसकी शुरुआत रांची से हो रही है।
धुर्वा के आनी, भुसूर, तिरिल मौजा में झारखंड राज्य आवास बोर्ड की 306 एकड़ जमीन पर 550 से अधिक लोग वर्षों से कब्जा कर रह रहे हैं। अब उन्हें हटाने की कवायद शुरू हो गई है। बोर्ड ने सभी अतिक्रमणकारियों को जमीन खाली करने का नोटिस भेजा है। हालांकि, किसी ने जमीन नहीं छोड़ी है। इसे देखते हुए आवास बोर्ड बलपूर्वक कब्जा हटाने की तैयारी कर रहा है।
झारखंड सरकार ने एचईसी से ली गई जमीन में से 306 एकड़ जमीन आवास बोर्ड को दी है। उक्त जमीन पर आवासीय कॉलोनी विकसित की जाएगी। आवास बोर्ड ने 15 हजार फ्लैट बनाने की योजना बनाई है। इसके अलावा करीब 100 एकड़ जमीन प्लॉटिंग करके बेची जाएगी। लेकिन, इससे पहले इस जमीन पर अवैध कब्जा हटाया जाएगा। अतिक्रमण हटान के बाद आवास बोर्ड की जमीन की मापी और घेराबंदी कराएगा। इसके लिए बोर्ड ने कब्जाधारियों को जगह खाली करने का नोटिस जारी किया है।