Jharkhand News... सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर JMM ने किया धरना प्रदर्शन

Edited By Khushi, Updated: 27 May, 2025 04:12 PM

jmm staged a sit in protest demanding the implementation

Jharkhand News: सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह की इकाई द्वारा आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें दर्जनों झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता गण शामिल हुए। वहीं सदर विधायक व राज्य के मंत्री सुदिप कुमार...

Jharkhand News: सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह की इकाई द्वारा आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें दर्जनों झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता गण शामिल हुए। वहीं सदर विधायक व राज्य के मंत्री सुदिप कुमार सोनू भी इस धरना प्रदर्शन में शामिल होकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
 
धरना के माध्यम से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्र सरकार से सरना धर्म कोड लागू करने की मांग की। इस दौरान पत्रकारों से मंत्री सुदिप कुमार सोनू ने बात करते हुए कहा कि सरना धर्म कोड के मुद्दे में झारखंड मुक्ति मोर्चा अडिग है और देश के 12 करोड़ आदिवासियों की आवाज झारखंड मुक्ति मोर्चा बनेगी। उन्होंने कहा कि यही दिशोम गुरु शिबू सोरेन और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है। उन्होंने कहा कि देश के 12 करोड़ आदिवासियों की सरना धर्म कोड की मांग को लेकर अब आंदोलन तेज झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा किया जाएगा जिसकी शुरुआत हो चुकी है।

सुदिप कुमार सोनू ने बताया कि आदिवासियों की यह लंबित मांग है जिसको लेकर सड़क से सदन तक झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा आवाज उठाने का काम किया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक केदार हाजरा, पार्टी के अजीत कुमार पप्पू, शाहनवाज अंसारी, रॉकी सिंह कृष्ण मुरारी शर्मा, अभय सिंह, प्रमिला मेहरा समेत काफी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा की कार्यकर्ता साधन उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Mumbai Indians

120/1

11.1

Mumbai Indians are 120 for 1 with 8.5 overs left

RR 10.81
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!