कल्पना सोरेन ने Giridih स्थित भोमियाजी महाराज मंदिर में किया दर्शन, राज्यवासियों के स्वस्थ जीवन की कामना की

Edited By Khushi, Updated: 23 Jun, 2024 05:38 PM

kalpana soren visited bhomiyaji maharaj temple in giridih

गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने रविवार को गिरिडीह में पवित्र स्थल मरांग बुरू दिशोम मांझी थान में पूजा अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की।

Giridih: गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने रविवार को गिरिडीह में पवित्र स्थल मरांग बुरू दिशोम मांझी थान में पूजा अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की।

कल्पना सोरेन ने गिरिडीह स्थित भोमियाजी महाराज मंदिर में भी दर्शन किया। कल्पना मुरारी बापू जी की राम कथा में भी शामिल हुईं और बापू से आशीर्वचन लिया।कल्पना सोरेन ने पपरवाटांड स्थित हनुमान मंदिर में माथा टेका और राज्यवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की। बता दें कि बीते शनिवार को कल्पना मुर्मू सोरेन विधायक बनने के बाद पहली बार आज गिरिडीह पहुंची। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कल्पना सोरेन का जोरदार स्वागत किया। काफी संख्या में लोगों ने कल्पना सोरेन से मुलाकात की और गांडेय इलाके की जन समस्या पर चर्चा की।

कल्पना सोरेन ने नए परिषद भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को कई दिशा- निर्देश दिए। बैठक करने के बाद कल्पना मुर्मू सोरेन ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को भी सुना। कल्पना सोरेन ने एक-एक ग्रामीण को हर योजनाओं को सही तरीके से धरातल पर उतारने का भरोसा दिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!