मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, आग के करतब दिखाते समय 15 लोग झुलसे

Edited By Khushi, Updated: 07 Jul, 2025 04:17 PM

major accident during muharram procession 15 people burnt

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान आग के करतब दिखाते समय कम से कम 15 लोग झुलस गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान आग के करतब दिखाते समय कम से कम 15 लोग झुलस गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात तुराउन-पोटा गांव में हुई, जब मुहर्रम के जुलूस में शामिल लोग आग के साथ करतब कर रहे थे। मुफस्सिल थाना प्रभारी कुनाल किशोर ने बताया कि डीजल कंटेनर के आग पकड़ने से जुलूस में शामिल कई लोग झुलस गए। घायलों को तुरंत शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसबीएमसीएच) ले जाया गया।

एसबीएमसीएच के अधीक्षक ए.के. पुर्ती ने बताया, ‘‘अस्पताल में रविवार रात 15 लोगों को लाया गया था। सोमवार सुबह परिजनों के अनुरोध पर इनमें से 10 को छुट्टी दे दी गई।'' उन्होंने बताया कि वर्तमान में चार लोग अस्पताल में भर्ती हैं जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि जिस कंटेनर से डीजल डाला जा रहा था, वह आग की चपेट में आ गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!