पिकनिक मनाने गए युवकों के बीच हुआ झगड़ा...2 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Khushi, Updated: 09 Jun, 2025 05:28 PM

there was a fight between the youths who had gone

Gumla News: झारखंड के गुमला में उस वक्त हड़कंप मच गया है जब पिकनिक के दौरान हुए झगड़े में 2 लोगों की हत्या हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Gumla News: झारखंड के गुमला में उस वक्त हड़कंप मच गया है जब पिकनिक के दौरान हुए झगड़े में 2 लोगों की हत्या हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लीगिर पाठ गांव का है। बताया जा रहा है कि 3 युवक सुखदेव मुंडा, बुधराम मुंडा और छोटू मुंडा जंगल की ओर पिकनिक मनाने गए थे। इस दौरान तीनों ने शराब पी ली। पिकनिक मनाने गए युवकों की आपस में लड़ाई हो गई। छोटू मुंडा ने लाठी से हमला कर दिया। सुखदेव और बुधराम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस लीगिर पाठ पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा गया।

एसपी ने कहा कि आपसी विवाद के बाद प्रतिशोध में 2 लोगों की हत्या हुई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ली है। इसमें संलिप्त जो भी और दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!