राउरकेला में रांची की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, फोन कर चुप रहने की दी धमकी

Edited By Harman, Updated: 23 Sep, 2024 12:54 PM

minor gang raped in rourkela threatened over phone to keep quiet

लड़कियों और महिलाओं के साथ आए दिन दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहें हैं। इस बीच झारखंड से दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रांची से सहेली के साथ बहन के घर राउरकेला घूमने आई नाबालिग लड़की से तीन युवकों ने गैंगरेप किया।

रांची: लड़कियों और महिलाओं के साथ आए दिन दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहें हैं। इस बीच झारखंड से दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रांची से सहेली के साथ बहन के घर राउरकेला घूमने आई नाबालिग लड़की से तीन युवकों ने गैंगरेप किया। 

जानकारी के अनुसार,घटना राउरकेला के प्लांट साइड थाना क्षेत्र की है। मामले की जानकारी देते हुए जोनल डीएसपी निर्मल महापात्रा ने बताया कि रांची निवासी नाबालिग लड़की अपनी सहेली के साथ राउरकेला में अपने बहन के घर घूमने आई थी। इसी दौरान घटना के दिन शनिवार को दोनों सहेलियां चप्पल खरीदने बाजार गई तभी बिसरा चौक के पास कुछ अज्ञात लोगों से उन्होंने चप्पल दुकान का पता पूछा, तो वे उन्हें स्टेडियम के पीछे ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। देर रात बहन के घर पहुंच कर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। वहीं,आरोपियों ने पीड़िता का फोन नंबर ले लिया था। रात में बार-बार फोन कर उसे किसी को घटना के बारे में जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देते रहे। इसके बाद रविवार को पीड़िता ने बहन के साथ प्लांट साइड थाना में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

इधर, प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर तीनों आरोपियों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस आरोपियों और पीड़िता की मेडिकल जांच करवा आगे की कार्रवाई करेगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!