निशिकांत दुबे ने आलमगीर आलम पर बोला हमला, कहा- बांग्लादेशी घुसपैठियों का सबसे बड़ा सरगना आज जेल में है

Edited By Khushi, Updated: 18 May, 2024 12:09 PM

nishikant dubey attacked alamgir alam said the biggest leader

झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के जेल जाने के बाद गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। निशिकांत दुबे ने तंज कसते हुए कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों का सबसे बड़ा सरगना आज जेल में है। झारखंड सरकार के सभी...

Ranchi: झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के जेल जाने के बाद गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। निशिकांत दुबे ने तंज कसते हुए कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों का सबसे बड़ा सरगना आज जेल में है। झारखंड सरकार के सभी मंत्री जेल जाएंगे।

निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि राज्य सरकार और पुलिस जब चाहे मेरे देवघर आवास पर रेड कर सकती है। मैं देवघर आवास में रहूं या ना रहूं। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनाने के बाद आज भ्रष्टाचारियों का काला धन बाहर आ रहा है। 2014 के पहले ऐसा नहीं होता था। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के सभी मंत्री जेल जाएंगे।

गौरतलब है कि झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया गया है। आलमगीर आलम के पीएस के नौकर के घर से 32 करोड़ रुपये से अधिक का पैसा बरामद होने के बाद पूछताछ के लिए ईडी ने बुलाया और फिर उनको गिरफ्तार कर लिया। आलमगीर आलम 6 दिनों की ईडी रिमांड में हैं। आलमगीर आलम से ईडी ने करीब 6 घंटे पूछताछ की थी। इससे एक दिन पहले 9 घंटे पूछताछ चली थी। यह पूछताछ उनके ऑफिस में चली थी जिसके बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। आलमगीर आलम ने बीते शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राजभवन को सौंप दिया है।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!