OMG! युवक ने 4 दिन में 2 लड़कियों से की शादी, बोला- दोनों को रखेंगे एक साथ

Edited By Khushi, Updated: 02 Jun, 2023 05:32 PM

omg the young man married 2 girls in 4 days

झारखंड के धनबाद (Dhanbad) जिले से बड़ा ही रोमांचक मामला सामने आया है जहां एक युवक ने 4 दिन में 2 युवतियों के साथ शादी कर ली।

Dhanbad: झारखंड के धनबाद (Dhanbad) जिले से बड़ा ही रोमांचक मामला सामने आया है जहां एक युवक ने 4 दिन में 2 युवतियों के साथ शादी कर ली। इसके बाद युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

युवक ने की 2 शादियां
मामला जिले के पाथरडीह की कुलटांड़ बस्ती का है। जानकारी के मुताबिक यहां 23 वर्षीय मंटू मल्लिक ने एक युवती को प्रेम जाल में फंसाया। युवती 4 महीने की गर्भवती हुई तो युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पीड़ित युवती के परिजन थाने में शिकायत लेकर पहुंचे। बाद में दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए और पुलिस की देखरेख में 26 मई को मंदिर में दोनों की शादी कराई गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच
शादी के 4 दिन बाद ही युवक को एक और युवती के साथ प्रेम हो गया और 29 मई को उसके साथ दूसरी शादी कर ली। इस बात की खबर जब पहली पत्नी को हुई तो वह पुलिस थाने पहुंची। वहीं, सूचना मिलते ही दूसरी पत्नी भी थाने पहुंची। वहीं, युवक का कहना है कि हम दोनों पत्नी को एक साथ रखेंगे। युवक दिहाड़ी मजदूर का काम करता है। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!