बेकाबू ट्रेलर ने डिवाइडर तोड़कर बाइक को मारी टक्कर, 100 मीटर तक घसीटता ले गया; चपेट में आया 58 वर्षीय साबिर अहमद

Edited By Khushi, Updated: 11 Apr, 2026 04:30 PM

out of control trailer crashes through divider and strikes motorcycle dragging

Jharkhand News: झारखंड के बहरागोड़ा में बीते शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गए।

Jharkhand News: झारखंड के बहरागोड़ा में बीते शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गए।

बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया ट्रेलर
घटना के विरोध में लोगों ने शनिवार सुबह नेशनल हाईवे जाम कर दिया, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। यह हादसा बहरागोड़ा के बरसोल थाना क्षेत्र में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोलकाता से जमशेदपुर की ओर जा रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रेलर ने पहले डिवाइडर तोड़ा और फिर एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक को वह करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया। इसके बाद सड़क पार कर रहे 58 वर्षीय साबिर अहमद को भी ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क किनारे खड़ी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त
ट्रेलर करीब 150 मीटर तक आगे बढ़ते हुए कई अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचाता रहा और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हादसे में ट्रेलर चालक किताबुद्दीन अंसारी और स्थानीय निवासी सुदर्शन महतो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर किया गया। वहीं, दो अन्य घायलों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया। घटना से नाराज लोगों ने शनिवार सुबह नेशनल हाईवे को जाम कर दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!