चोरों का 'अनोखा कांड': 5 ताले तोड़े और ले उड़े 20 लाख रुपए के सिगरेट , घटना CCTV में कैद

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Sep, 2026 10:51 AM

over rs 20 lakh stolen from a cigarette agency in ranchi

​​​​​​​घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। फुटेज में दो चोर चेहरे ढके नजर आ रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के अपर बाजार स्थित सिगरेट एजेंसी में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पांच से अधिक ताले तोड़कर एजेंसी में दाखिल हुए और 20 लाख रुपए से अधिक कीमत के सिगरेट के कार्टन व नकदी लेकर फरार हो गए। 

एजेंसी मालिक विनायक कुमार के अनुसार, चोरों ने पहले कई ताले तोड़े और फिर अंदर रखे सिगरेट के कार्टन व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। प्रारंभिक स्टॉक मिलान में चोरी गए सिगरेट की कीमत 20 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। कुल नुकसान का आकलन स्टॉक और नकदी के मिलान के बाद होगा। 

घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। फुटेज में दो चोर चेहरे ढके नजर आ रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!