पलामूः मां की पिटाई कर रहे बेटे को आक्रोशित पिता ने उतारा मारा मौत के घाट

Edited By Diksha kanojia, Updated: 28 Sep, 2020 11:57 AM

palamu an angry father killed his son beating his mother to death

पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में बघमनवा पंचायत के बहुल गौरा गांव में मां की पिटाई कर रहे अपने 30 वर्षीय बेटे के सिर पर आक्रोशित पिता ने लाठी से वार किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मेदिनीनगरः पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में बघमनवा पंचायत के बहुल गौरा गांव में मां की पिटाई कर रहे अपने 30 वर्षीय बेटे के सिर पर आक्रोशित पिता ने लाठी से वार किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि बेटे की मौत के बाद घटना को छिपाने के लिए पिता महेश्वर सिंह खरवार अकेले ही उसके अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने लगा लेकिन इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चिता पर से अधजली लाश बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गिरफ्तार खरवार ने पुलिस को बताया कि नशे में उसका छोटा बेटा सकेंद्र अपनी मां द्रौपदी देवी की पिटाई कर रहा था और इसी से आक्रोशित होकर उसने बेटे पर लाठी से वार कर दिया। पुलिस के अनुसार महेश्वर ने इस मामले को छिपाने के लिए अकेले ही सुषमा जलाशय पहुंचकर बेटे के शव को जलाने की कोशिश की।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!