अपनी विफलताओं और नाकामियों पर पीठ थपथपाना BJP नेताओं की योग्यता है: कांग्रेस

Edited By Khushi, Updated: 11 Jun, 2025 11:22 AM

patting one s back on one s own failures and shortcomings

रांची: पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा आज रांची में संवाददाता सम्मेलन के जरीये केंद्र सरकार का 11 साल की उपलब्धि बताने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने तंज कसते हुए कहा कि इन 11 सालों में संविधान के हर पन्ने पर...

रांची: पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा आज रांची में संवाददाता सम्मेलन के जरीये केंद्र सरकार का 11 साल की उपलब्धि बताने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने तंज कसते हुए कहा कि इन 11 सालों में संविधान के हर पन्ने पर तानाशाही की स्याही पोतने वाली भाजपा आज अपनी उपलब्धि बता रही है।

महतो ने कहा कि इन 11 सालों में कोई जवाबदेही नहीं, कोई बदलाव नहीं, सिर्फ अपना- अपना प्रचार कर रहे हैं प्रधानमंत्री। उन्होंने कहा कि इन 11 सालों में देश के सभी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया। आलम यह है कि एनसीआरबी के अनुसार महिलाओं के खिलाफ दर्ज अपराध लगभग दोगुने हो गए हैं। केशव महतो कमलेश ने देश के प्रधानमंत्री से पूछा कि देश के जमीन पर विदेशी अतिक्रमण, अमेरिका के आगे झूकना, विदेशी कर्ज का ऐतिहासिक बोझ, गलत विदेश नीति से भारत का अलग-थलग पड़ना, मणिपुर में पिछले दो वर्षों से अराजकता का माहौल क्या इनके लिए ये उपलब्धि है।

महतो ने कहा कि सेना के पराक्रम पर अपनी राजनीतिक रोटी सेकना क्या ये उपलब्धी है। भ्रष्टाचारियों को संरक्षण, देश के संपतियों को अपने पूंजिपति दोस्तो को सौंपना और बड़ी बशर्मी से अपनी पीठ थपथपाना, ये भाजपा की फितरत रही है। महतो ने कहा कि केन्द्र सरकार के गलत नीतियों के कारण न केवल रोजगार घटे हैं बल्कि श्रमिकों के अधिकारों में भी कटौती हुई है। मोदी के 11 साल देश के लिए सबसे मुश्किल और आम जनमानस के लिए पीडादायक रही है। आज तक के सबसे असफल और जुमलेबाज प्रधानमंत्री देश में कोई दूसरा ना बना।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!