लातेहार में पुलिस ने हथियार समेत भाकपा-माओवादी को किया गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 15 Jan, 2022 02:58 PM

police arrested cpi maoists with weapons in latehar

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (महुआडांड़) राजेश कुजूर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादी नक्सली गारू थाना क्षेत्र के डबरी ग्राम में छुपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सघन छापेमारी अभियान चलाया।

 

लातेहारः झारखंड के नक्सल प्रभावित लातेहार जिले से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी के सक्रिय सदस्य निर्मल उरांव उर्फ निर्मल कुजुर उर्फ निर्मल मिंज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (महुआडांड़) राजेश कुजूर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादी नक्सली गारू थाना क्षेत्र के डबरी ग्राम में छुपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सघन छापेमारी अभियान चलाया। गांव में पुलिस टीम को देखते ही नक्सली निर्मल ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस जवानों ने उसे भागने का कोई मौका नहीं दिया।

कुजूर ने बताया कि गांव से नक्सली को गिरफ्तार करने के बाद गारू थाना लाकर उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान नक्सली ने कई अपराधिक घटनाओं में खुद की संलिप्तता की बात स्वीकार की और कई अहम जानकारियां पुलिस टीम को दी। नक्सली की निशानदेही पर जंगल में जमीन के अंदर डाल कर रखे गए दो राइफल समेत कई कारतूस भी बरामद किए गए। गिरफ्तार नक्सली निर्मल कुजूर गारू थाना क्षेत्र के डबरी निवासी स्वर्गीय लूंदा उरांव का पुत्र है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!