दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचीं राष्ट्रपति Draupadi Murmu, देवघर एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से किया गया स्वागत

Edited By Khushi, Updated: 31 Jul, 2025 04:11 PM

president draupadi murmu reached ranchi on a two day

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आज यानी गुरुवार को रांची पहुंचीं। वह एम्स देवघर तथा आईआईटी धनबाद के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। अधिकारियों ने बताया कि देवघर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत...

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आज यानी गुरुवार को रांची पहुंचीं। वह एम्स देवघर तथा आईआईटी धनबाद के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। अधिकारियों ने बताया कि देवघर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ग्रामीण मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल संतोष गंगवार भी मौजूद रहे।

PunjabKesari

देवघर हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति का स्वागत करने वालीं झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा, "हमें झारखंड सरकार की ओर से देवघर हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का हार्दिक स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।" मंत्री ने कहा, "राष्ट्रपति का देवभूमि देवघर आगमन पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है। उनकी सादगी, संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है।"

PunjabKesari

बता दें कि राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए देवघर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। देवघर हवाई अड्डे से एम्स तक के रास्ते पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। वह दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति बृहस्पतिवार को एम्स देवघर के पहले दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और 1 अगस्त को आईआईटी (भारतीय खनि विद्यापीठ), धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार, मुर्मू आईआईटी-आईएसएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए लगभग एक घंटे तक धनबाद में रहेंगी। एक अधिकारी ने कहा, "उनके दोपहर 12 बजे पहुंचने और समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। वह दोपहर एक बजे तक रवाना होंगी।" मुर्मू आईआईटी-आईएसएम, धनबाद में दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाली दूसरी राष्ट्रपति होंगी। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 10 मई, 2014 को संस्थान के 36 वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की थी। आईएसएम धनबाद की स्थापना 1926 में हुई थी और 6 सितंबर, 2016 को इसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) का दर्जा दिया गया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!