Edited By Khushi, Updated: 19 Jun, 2025 11:50 AM
Heavy Rain in Ranchi: झारखंड के रांची में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते आज सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है। भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।
Heavy Rain in Ranchi: झारखंड के रांची में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते आज सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है। भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।

आलम ये है कि गलियों में जल का बहाव इतना तेज है कि ऐसा लग रहा है कि जैसे छोटी नदी हो। शहर के कई इलाकों में जलजमाव की वजह से सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं, जिससे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

कुछ इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा हो चुका है। कई लोगों के घरों में पानी भर गया है जिससे काफी दिक्कत हो रही है। वहीं, रांची निवासी अर्जुन यादव का घर पूरी तरह डूब चुका है। घर का सामान पानी में तैर रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश में यह स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्थायी समाधान अब तक नहीं किया गया है। नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।