रांची में बनने को तैयार एक और फ्लाईओवर, CM हेमंत ने पत्नी कल्पना संग सिरम टोली फ्लाईओवर का किया निरीक्षण

Edited By Khushi, Updated: 03 Dec, 2024 05:16 PM

ranchi residents will soon get another flyover cm hemant

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यानी मंगलवार को निर्माणाधीन सिरमटोली फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। उनके साथ उनकी पत्नी व विधायक कल्पना सोरेन, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यानी मंगलवार को निर्माणाधीन सिरमटोली फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। उनके साथ उनकी पत्नी व विधायक कल्पना सोरेन, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

PunjabKesari

इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है और परियोजना समय पर पूरी होने की उम्मीद है। यह फ्लाईओवर न केवल यातायात को सुचारू करेगा, बल्कि शहर के विकास में भी योगदान देगा। सोरेन ने कहा कि फ्लाईओवर बन जाने से शहर का सौंदर्यीकरण भी होगा और आवागमन में सुधार आयेगा। वहीं, सीएम हेमंत ने इसकी तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा की। साथ ही उन्होंने लिखा कि रांची को जल्द ही एक और फ्लाईओवर मिलेगा।

PunjabKesari

बता दें कि 2 माह पहले मुख्यमंत्री ने कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया था। वहीं अब सिरम टोली फ्लाईओवर का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके शुरू हो जाने के बाद मेन रोड में क्लब रोड, सुजाता चौक, पुराना ओवरब्रिज पर जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। फ्लाईओवर के चालू होने से शहर की एक बड़ी आबादी को डोरंडा जाने में जाम की समस्या नहीं होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!