Jamshedpur News: जमशेदपुर में बढ़ती ठंड के बीच बच्चों को राहत, बदला सभी स्कूलों का Timing

Edited By Khushi, Updated: 10 Dec, 2025 12:40 PM

relief for children amid rising cold in jamshedpur timings of all schools chang

Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर में लगातार गिरते तापमान और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है।

Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर में लगातार गिरते तापमान और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है।

बताया जा रहा है कि सभी निजी व सरकारी स्कूल सुबह 9 बजे से खुलेंगे। अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से भी मौसम को ध्यान में रखते हुए बच्चों को गर्म कपड़ों एवं आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ भेजने की अपील की गई है। दरअसल, तापमान में अचानक गिरावट से सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार और सांस संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं। बच्चों को खासकर ध्यान रखने की जरूरत है जिसके चलते जिला प्रशासन द्वारा यह फैसला किया गया है।
 
बता दें कि जमशेदपुर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे यहां 10 से नीचे तापमान गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में गिरावट का यह दौर फिलहाल जारी रहेगा। अगले एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तरी-पश्चिमी हवा के कारण ठंड में और इजाफा होगा। शहर में कड़ाके की ठंड बनी रह सकती है। बच्चों पर खास ध्यान रखने की जरूरत है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!