Republic Day: मोरहाबादी मैदान में धूमधाम से मना 77 वां गणतंत्र दिवस, राज्यपाल ने किया झंडोत्तोलन; परेड और झांकियों ने मोहा मन

Edited By Khushi, Updated: 26 Jan, 2026 12:45 PM

republic day celebration in ranchi the 77th republic day was celebrated with gr

Republic Day Celebration in Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में 77 वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।

Republic Day Celebration in Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में 77 वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।

इस मौके पर राज्य सरकार के कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने देश के लोकतांत्रिक पर्व में भाग लेकर समारोह की शोभा बढ़ाई। समारोह के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से आकर्षक झांकियां निकाली गईं। इन झांकियों में झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विकास कार्यों को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर दर्शक काफी प्रभावित हुए। इस वर्ष की परेड में बंगाल पुलिस की एक बटालियन भी शामिल रही, जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी।

कार्यक्रम के दौरान मैदान में मौजूद लोगों ने तालियों की गूंज के साथ सभी प्रस्तुतियों का स्वागत किया। पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मोरहाबादी मैदान और उसके आसपास के इलाकों में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी। वहीं, शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कई मांगों में बदलाव किया गया, ताकि आम लोगों और अतिथियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!