Edited By Khushi, Updated: 20 Mar, 2024 03:06 PM
लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी विधायक जय प्रकाश पटेल ने भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
Ranchi: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी विधायक जय प्रकाश पटेल ने भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। वे बुधवार को दिल्ली स्थिति कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, गुलाम अहमद मीर, पवन खेड़ा मौजूद थे।
जय प्रकाश पटेल ने कहा कि वह अपने पिता और पूर्व सांसद टेक लाल महतो के सपने को पूरा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह एनडीए में अपने पिता की विचारधारा को खोजने में असमर्थ रहे और अब उन्होंने राज्य में इंडिया ब्लॉक को मजबूत करने के लिए काम करने की कसम खाई है। उन्होंने कहा कि झारखंड ने सभी 14 लोकसभा सीटें इंडिया ब्लॉक को देने का फैसला कर लिया है।
जय पटेल ने कहा, "मैं किसी लालच या पद के लिए नहीं बल्कि विचारधारा और राज्य के लिए अपने पिता के सपनों को पूरा करने के लिए कांग्रेस में शामिल हुआ हूं।" आगामी चुनाव में पटेल को कांग्रेस हजारीबाग से लोकसभा का टिकट दे सकती है, जो किसी भी पार्टी के टिकट पर जीत सुनिश्चित करने में अब तक सक्षम रहे हैं।