AIIMS देवघर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति Draupadi Murmu, राज्यपाल संतोष गंगवार भी रहे मौजूद

Edited By Khushi, Updated: 31 Jul, 2025 06:42 PM

president draupadi murmu attended the first convocation

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज यानी गुरुवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) देवघर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शिरकत की। इस समारोह में मुर्मू मुख्य अतिथि रहीं और राज्यपाल संतोष गंगवार, सांसद निशिकांत दुबे और मंत्री दीपिका...

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज यानी गुरुवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) देवघर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शिरकत की। इस समारोह में मुर्मू मुख्य अतिथि रहीं और राज्यपाल संतोष गंगवार, सांसद निशिकांत दुबे और मंत्री दीपिका पांडे सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

बता दें कि झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यहां पहुंचीं। संस्थान में एमबीबीएस के पहले बैच की पढ़ाई पूरी हो गई है, जिन्हें 2019 में प्रवेश दिया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 मई 2018 को 1,103 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से इस संस्थान की आधारशिला रखी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने 12 जुलाई 2022 को शहर के दौरे के दौरान एम्स-देवघर में अंत: रोगी विभाग और ऑपरेशन थियेटर को देश को समर्पित किया था। राष्ट्रपति मुर्मू कल यानी शुक्रवार को आईआईटी (इंडियन स्कूल ऑफ माइंस) धनबाद के 45 वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!