सुदेश महतो ने परिवार संग किया मतदान,  लोगों से की वोट करने की अपील, कहा- सभी अपने मताधिकार का करें इस्तेमाल

Edited By Harman, Updated: 20 Nov, 2024 02:18 PM

sudesh mahato voted with his family

आज यानी बुधवार को झारखंड की 38 सीटों पर मतदान जारी है। इसके चलते आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने परिवार के साथ वोट करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने परिवार सहित मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला।

रांची: आज यानी बुधवार को झारखंड की 38 सीटों पर मतदान जारी है। इसके चलते आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने परिवार के साथ वोट करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने परिवार सहित मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला।

इस दौरान उन्होंने मतदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा है कि मैंने आज परिवार के साथ मतदान किया। हमारी लोगों से अपील है कि कोई मतदाता छूटे नहीं। सभी लोग अपने मतदान के अधिकार की इस्तेमाल करे। ताकि एक बेहतर लोकतांत्रिक व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने कहा कि हमलोग चुनाव को केवल वोट की दृष्टि से नहीं देखते हैं। बल्कि अवसर मानते हैं। ताकि लोगों का आशीर्वाद मिले। लोग भी इंतजार करते हैं वोट देते समय कि आगे हमारे लिए क्या नया लेकर आएंगे। दोनों चरणों में लोगों का उत्साह देखने को मिला है। वोटों का प्रतिशत देखकर भई लग रहा है कि ये परिवर्तन माहौल बन गया है। 

वहीं मतदान करने के बाद सुदेश महतो ने  सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि आज परिवारजनों के साथ झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए, पढ़ाई, दवाई, न्याय और कमाई को सुनिश्चित करने के दृढ़ संकल्प के साथ मतदान किया। इस लोकतांत्रिक पर्व के उत्सव में आप भी शामिल हों। मतदान अवश्य करें! बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे और अंतिम चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.92% मतदान दर्ज़ किया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!