इंस्टाग्राम पर किसी और से बात करना पड़ा महंगा, गुस्साए बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की रॉड से पीट-पीटकर की हत्या

Edited By Khushi, Updated: 12 Mar, 2023 01:42 PM

talking to someone else on instagram was costly

झारखंड के गोड्डा जिले में हुए किशोरी हत्याकांड पर से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने किशोरी की हत्या करने वाले आरोपी नाबालिक किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले में हुए किशोरी हत्याकांड पर से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने किशोरी की हत्या करने वाले आरोपी नाबालिक किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। आरोपी नाबालिग प्रेमी ने पुलिस के समक्ष पूछताछ के क्रम में अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन कर 19 वर्षीय युवती के गले से निकाला ट्यूमर, डॉक्टर बोले- कैंसर होने की भी आशंका

प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट
मामला जिले के महागामा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर का है। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय किशोरी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम और फेसबुक पर विभिन्न युवकों के साथ चैटिंग किया करती थी। किशोरी के प्रेमी ने उसको मना भी किया, लेकिन उसने प्रेमी की एक न सुनी। बीती 8 मार्च होली की शाम को जब किशोरी अपनी सहेलियों के साथ रंग-अबीर खेलने के लिए निकली थी तो इसकी जानकारी प्रेमी को मिली, जिसके बाद उसने प्रेमिका को गोविंदपुर पहाड़ के पीछे सुनसान जगह पर मिलने के लिए बुलाया और रॉड से वार करते हुए प्रेमिका की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी प्रेमी ने उसके मोबाइल और रॉड को एक तालाब में फेंक दिया।

ये भी पढ़ें- नारी शक्ति को सलाम, महिलाओं ने संभाली रांची-लोहरदगा-टोरी यात्री ट्रेन के परिचालन की कमान

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बता दें कि जिला एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर एसडीपीओ महागामा शिव शंकर तिवारी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था। गठित टीम ने टेक्निकल सेल डॉग स्क्वाड की मदद से मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया था। जांच में पुलिस को पता चला कि हत्या का आरोपी मृतक बच्ची का नाबालिक प्रेमी है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!