6 hours ago
7 hours ago
9 hours ago
12 hours ago
1 day ago
2 days ago
4 days ago
5 days ago
6 days ago
7 days ago
8 days ago
12 days ago
13 days ago
2 weeks ago
Tuesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
नारी शक्ति को सलाम, महिलाओं ने संभाली रांची-लोहरदगा-टोरी यात्री ट्रेन के परिचालन की कमान
Edited By Khushi, Updated: 10 Mar, 2023 05:45 PM
झारखंड के रांची रेल मंडल में रांची-लोहरदगा- टोरी यात्री ट्रेन के परिचालन की कमान बीते शुक्रवार को पूरी तरह महिला चालकदल ने संभाली।
रांची: झारखंड के रांची रेल मंडल में रांची-लोहरदगा- टोरी यात्री ट्रेन के परिचालन की कमान बीते शुक्रवार को पूरी तरह महिला चालकदल ने संभाली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यह कदम उठाया गया। जैसे ही महिला गार्ड ने पीछे से हरी झंडी दिखाई ट्रेन की महिला चालक ने हॉर्न बजाते हुए ट्रेन गंतव्य की तरफ बढ़ा दी। यात्री ट्रेन के परिचालन की कमान महिलाओं ने संभाली रेलवे अधिकारियों ने कहा कि 8 मार्च को होली के अवकाश के चलते अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला चालक दल द्वारा इस ट्रेन का संचालन नहीं किए जाने का फैसला लिया गया और इसके लिए शुक्रवार का दिन तय किया गया। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल द्वारा संचालित इस ट्रेन में शुक्रवार को ट्रेन में लोको पायलट (इंजन चालक), सहायक लोको पायलट, गार्ड, टीटीई, आरपीएफ कर्मी सभी महिलाएं थीं। महिलाओं ने कायम की मिसाल रांची रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक एवं मुख्य जन संपर्क अधिकारी निशांत कुमार ने बताया, “यह अवसर महिलाओं को समर्पित था। एक महिला अधिकारी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और पूरी तरह महिला चालक दल द्वारा इसका संचालन किया गया।” इस खास ट्रेन को आज वरिष्ठ मंडलीय परिचालन प्रबंधक (योजना) श्रेया सिंह ने सुबह करीब 8 बजकर 55 मिनट पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सिंह ने कहा, “महिलाओं द्वारा एक दिन के लिए किया गया यह परिचालन तो महज एक मिसाल है। महिलाएं पूरी ट्रेन संचालन का प्रबंधन कर सकती हैं। महिलाएं आगे बढ़कर देश का नेतृत्व कर सकती हैं।” करीब 2 घंटे 35 मिनट की यात्रा के दौरान ट्रेन सैकड़ों यात्रियों को लेकर रांची से टोरी की 110 किलोमीटर तक जाएगी और फिर पुन: रांची लौटेगी। "यह हमारे लिए गर्व का क्षण है" लोको पायलट दिपाली अमृत ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। हम यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिचालन को अंजाम दे रहे हैं। रेलवे के हर महत्वपूर्ण विभाग में आज महिलाएं हैं।”
USD $
04/08/2026 20:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष- व्यापार कर रहे लोग लेनदेन करते समय थोड़ा सावधान रहे। इस राशि के छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो सकती है।
वृष - कार्यक्षेत्र में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। किसी दोस्त के साथ मिलकर किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की...
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के जातकों के लिए दिन बेहतर रहने...
कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। मन को शांत रखने के लिए किसी दोस्त के साथ शाम को मंदिर जाएंगे।
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग कारोबार में मनचाहे बदलाव करेंगे। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी...
कन्या- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। इस राशि के युवा पिता द्वारा दिए सारी...
तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। संतान की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है।
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए फेवरेबल में रहने वाला है। किसी पुरानी योजना को दूर करने के लिए योजनाएं बनाएंगे। छात्रों को पढ़ाई में आ रही रुकावटों से...
धनु- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी पुराने दोस्त के साथ मिलकर बहुत अच्छा महसूस होगा।
मकर- मकर राशि का जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।
कुंभ- ऑफिस में किसी काम को लेकर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। किसी पुश्तैनी जमीन को लेकर भाईयों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है।
मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। काम में व्यस्त रहने के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes