झारखंड HC के नए मुख्य न्यायाधीश बने तरलोक सिंह चौहान, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Edited By Khushi, Updated: 23 Jul, 2025 06:32 PM

tarlok singh chauhan becomes the new chief justice

रांची: जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। राजभवन रांची स्थित बिरसा मंडप में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने जस्टिस तरलोक सिंह चौहान को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ...

रांची: जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। राजभवन रांची स्थित बिरसा मंडप में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने जस्टिस तरलोक सिंह चौहान को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता और अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। जस्टिस चौहान झारखंड हाईकोर्ट के 17वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं। शपथ ग्रहण के साथ ही उन्होंने अपने दायित्वों का कार्यभार संभाल लिया है। समारोह के उपरांत वे सीधे झारखंड हाईकोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि जस्टिस तरलोक सिंह चौहान हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा शिमला से पूरी की। इसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से कानून की पढ़ाई की। वर्ष 1989 में उन्होंने हिमाचल प्रदेश स्टेट बार काउंसिल में बतौर अधिवक्ता नामांकन कराया और वकालत शुरू की। उनकी न्यायिक सेवा की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई, जब उन्हें हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। उसी वर्ष वे स्थायी न्यायाधीश बने।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!