Edited By Harman, Updated: 06 Jun, 2025 01:57 PM

रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर पर गुरूवार देर रात एक तेज रफ्तार थार ने स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जिसमें 2 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
Ranchi News: रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर पर गुरूवार देर रात एक तेज रफ्तार थार ने स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जिसमें 2 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
थार ने बाइक को पुराने हाईकोर्ट तक घसीटा
मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार में आ रही थार ने स्कूटी और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। वहीं बाइक थार में फंस गई और थार उसे घसीटते हुए पुराने हाईकोर्ट तक ले गई। जिसके बाद बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जल कर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि थार में एक युवती और 2 युवक सवार थे। घटना के बाद मौके से थार सहित फरार हो गए थे।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस थार सवारों की पहचान करने में जुटी हुई है।